नोएडा, जुलाई 23 -- नोएडा। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं के आंतरिक परीक्षा के अंकों से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। यह वे विद्यार्थी हैं, जिनका संस्थान स्तर पर आयोजित कराई गई सत्र 2025-26 के समसेमेस्टर परीक्षाओं के विभिन्न पाठ्यक्रमों के आंतरिक विषयों की परीक्षाओं के अंकों को विश्वविद्यालय द्वारा अपलोड नहीं किया गया है। छात्रों को दस्तावेजों के साथ 22 जुलाई की सुबह 10 बजे संस्थान कोड 001 से 800 तक और 23 जुलाई की सुबह 10 बजे संस्थान कोड 801 से 1296 तक को विश्वविद्यालय में उपस्थित होना है। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...