गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में अनुसंधान को नई दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बीआरडी ने राजकीय फार्मेसी कॉलेज के सहयोग से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) को पांच पीएचडी एवं 10 इंटर्नशिप सीटों की संस्तुति भेजी गई है। इसके लिए दोनों संस्थान अपने छात्रों को एक-दूसरे के यहां भेजेंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में औषधि विज्ञान के क्षेत्र में पांच पीएचडी सीटों का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा 10 इंटर्नशिप सीटों की संस्तुति भी की गई है। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि इन सीटों के स्वीकृत होते ही संस्थान में ड्रग रिसर्च और क्लिनिकल ट्रायल जैसे उन्नत क्षेत्रों में शोध कार्य शुरू किए जाएंगे। इससे न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.