लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक के 11 छात्रों का चयन सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्न के पद पर हुआ है। एडिको ग्रुप में चयनित इन छात्रों को कंपनी की ओर से दो महीने पेड ट्रेनी के तौर पर 20 हजार रुपये मिलेगा। इसके बाद आठ से दस लाख रुपये का पैकेज कंपनी परफॉर्मेंस के अनुसार देगी। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया करायी जाएंगी। चयनित छात्रों को माननीय कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने बधाई दी। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में ड्राइव का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से लगातार छात्रों को ट्रेनिंग कराने के साथ ही कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक छात्र रोजगार पा सकें।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.