लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इनोवेशन हब की ओर से 21 अगस्त को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के लिए प्री-हैकथॉन आयोजित किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के 186 छात्र 31 टीमों के रूप में हिस्सा लेंगे। प्री-हैकथॉन में छात्र विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के तकनीकी समाधान अपने आइडिया के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। इनमें बाढ़, कृषि, स्मार्ट वाहन, लॉजिस्टिक्स, एग्रीकल्चर एंड टूरिज्म, साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन, स्मार्ट एजुकेशन तथा फिटनेस एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र शामिल हैं। छात्रों की ओर से प्रस्तुत समाधानों का जूरी द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। सबसे सटीक, व्यवहारिक और उपयोगी आइडिया का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एकेटीयू के पांच स्टार्टअप को जापान देगा सहयोग चयनित टीमों को ...