लखनऊ, अगस्त 21 -- -एकेटीयू के छात्र किसानों को बतायेंगे उनके मिट्टी की सेहत इनोवेशन हब की ओर से आयोजित हैकथॉन में छात्रों की टीम ने बनाया मिट्टी की पूरी जानकारी देने वाला डिवाइस और ऐप यह भी पढ़ें- BTech : बीटेक 2nd ईयर में ब्रांच बदलने के नियम जारी, सभी विषय पहले प्रयास में पास होना अनिवार्यकुलपति का टास्क - कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने टीम को विश्वविद्यालय के गोद लिए गए गांवों के किसानों की मिट्टी की जांच का दिया टास्क लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डा एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर से एआईसीटीई एवं मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के इनोवेशन सेल के स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के लिए शुक्रवार को प्री हैकथॉन का आयोजन किया गया। हैकथॉन में विश्वविद्यालय परिसर के बीटेक, बीफार्मा एवं एमटेक के 186 छात्रों ने 30 टीम के रूप में विभिन्न समस...