एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय का कार्यकाल बढ़ा
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। छह महीने, नए कुलपति के चयन या फिर अग्रिम आदेश तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है। शुक्रवार को प्रो. जेपी पांडेय का कुलपति पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल खत्म हो रहा था लेकिन राजभवन ने इसे बढ़ा दिया है।राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर प्रो. जेपी पांडेय को एकेटीयू का कुलपति बने रहने का आदेश दिया गया है। प्रो. पांडेय इससे पूर्व मदन मोहन मालवीय प्राविधिक विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति भी रह चुके हैं। एकेटीयू में परीक्षा नियंत्रक रहते हुए प्रो. पांडेय ने परीक्षा में बड़े रिफॉर्म किए। कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी सुधीर एम. बोबडे की ओर से कार्यकाल बढ़ाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.