लखनऊ, जुलाई 19 -- जावेद मुस्तफा, कार्यालय संवाददाता, लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत पहले चरण की च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग के बाद 18 जुलाई को सीट आवंटन किया गया। पहले चरण में विभिन्न संस्थानों में कुल 31,958 सीटें आवंटित की गईं। पहले चरण के सीट आवंटन में भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रतापगढ़ में 264, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बस्ती में 250, बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झांसी में 667, सेंटर ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, लखनऊ में 222 सीटें आवंटित हुईं।

सीट आवंटन विवरण इसी तरह इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ में 609, कमला नेहरू इंस्...