लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता एकेटीयू ने बी.फार्मा और एम.फार्मा के 2025 और 2026 बैच के छात्रों के लिए कैडिला फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से फील्ड ऑफिसर के पद पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को सालाना 3 लाख रुपये का वेतन, प्रदर्शन आधारित इंसेंटिव और शुरुआती दो वर्षों तक हर छह महीने में 50,000 रुपये की वेतन वृद्धि दी जाएगी। कंपनी लगभग 100 पदों पर भर्ती करने की योजना बना रही है और चयन प्रक्रिया 23 मई को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्रों के लिए विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल पर 21 मई तक पंजीकरण करना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 129 पदों पर सुनहरा अवसर यह पद पूरे भारत के लिए है और चयनित छात्...