बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं। विकास खंड सलारपुर के गांव बिनावर में एक दिवसीय एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला क्षय रोग एवं एचआईवी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनेश कुमार, सीएचसी बिनावर के डॉ. नरेंद्र कुमार पटेल एवं ग्राम प्रधान मुमताज अहमद द्वारा किया गया। शिविर में कुल 85 ग्रामीणों की एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी व सी और टीबी की स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान 3 लोग हेपेटाइटिस-सी, 1 व्यक्ति सिफलिस से ग्रसित पाया गया, जबकि 10 लोगों में टीबी के लक्षण मिले। संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर शनि दुबे ने टीम के साथ डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. मेहराज हुसैन, इजहार खान, रेशमवती, तनवीर हसन, सलोनी साहू,रिषभ कुमार,अंकुर मिश्रा,शिवम गुप्ता,राजपाल सिंह,सर्वेश कुमार व राजीव कुमार सहि...