चम्पावत, जुलाई 3 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के पूर्व सैनिकों ने एकीकृत सैनिक परिसर का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की है। चम्पावत के फुलारागांव में कांप्लेक्स प्रस्तावित किया गया है। चम्पावत के रिटायर्ड सैनिकों इंटीग्रेटेड सैनिक कांप्लेक्स शीघ्र शुरू करने की मांग की है। पूर्व सैनिक कैप्टन मेघनाथ गोस्वामी, कैप्टन नारायण दत्त शर्मा, दीपक फुलारा, चंदन सिंह, कैलाश गिरी, प्रमोद तिवारी, शंकर दत्त, जगदीश कलौनी आदि का कहना है कि जिला प्रशासन ने फुलारागांव में 15 नाली जमीन परिसर के लिए आवंटित की है। कहा कि एनएच और बाईपास किनारे होने से परिवहन के नजरिए से उपयुक्त है। कहा कि इस स्थान पर सैनिक परिसर खोलने के लिए सैंकड़ों पूर्व सैनिकों ने सहमति दी है। उन्होंने केंद्र का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की है।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...