हल्द्वानी, जुलाई 27 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। भारत सरकार के एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम के प्रचार की शुरुआत सोमवार को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी से की गई। नगर पालिकाध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया।क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार से दो दिवसीय कार्यक्रम पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में आयोजित होगा। जिसमें विकसित भारत, रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे पूर्व स्कूलों में क्विज का आयोजन किया गया। संजना, महक बिष्ट, इकरा, कविता, देवेश, सौरव, हर्षित, निशा एवं विशाल ने पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर देकर पुरस्कार जीते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...