बहराइच, दिसम्बर 29 -- बहराइच, संवाददाता। एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एम.आई.डी.एच.) योजनान्तर्गत विकास खण्ड पयागपुर के ग्राम पयागपुर में जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी थे। वक्ताओं ने कहा कि जिले के किसानों की आय बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में कृषक उत्पादक संगठन गठित कराए गए हैं, जो अपनी आय वृद्धि हेतु अच्छा कार्य कर रहे हैं। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, जिला उद्यान दिनेश चौधरी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक पंकज वर्मा, उद्यान निरीक्षक (योजना प्रभारी) ओम प्रकाश मिश्रा व अन्य अधिकारियों, अतिथियों एवं प्रगतिशील कृषकों के साथ शुभारम्भ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...