औरैया, मार्च 31 -- औरैया, संवाददाता। शहर से दस किमी दूर ककोर जिला मुख्यालय पर एकीकृत न्यायालय एवं आवासीय परिसर निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग कानपुर के भवन निर्माण संस्था 44.47 एकड़ भूमि पर इस योजना को जुलाई 2027 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है। ककोर मुख्यालय में स्थापित होने जा रहे एकीकृत न्यायालय एवं आवासीय परिसर का शिलान्यास 17 जनवरी 2026 को वर्चुअली सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने चंदौली से किया था। उसी समय शासन ने डेढ़ वर्ष में योजना पूर्ण होने की घोषणा की थी। विगत दिनों इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने जिला जज मयंक चौहान के साथ मुख्यालय पर चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरे के बाद से कार्य में तेजी आ गई है। सूत्रों का मानना है कि वर्...