लखनऊ, मई 12 -- व्याख्यान लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आपेशन सिंदूर को सफल बनाना बड़ी चुनौती थी। एकीकृत कमान से यह संभव हो पाया। एकीकृत वायु कमान एवं नियंत्रण प्रणाली (आईएसीससीएस) के माध्यम से भारतीय थल, वायु और नौसेना के बीच निर्बाध तालमेल ने यह प्रदर्शित किया कि संयुक्तता की अवधारणा से परिचालन को वास्तविकता में परिवर्तित किया जा सकता है। यह बात पश्चिमी कमान के पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कही। वह परिवर्तनकारी अनुसंधान, एकीकरण और पूर्व सैनिक सशक्तीकरण के लिए गठित संस्था स्ट्राइव इंडिया की ओर से मध्य कमान मुख्यालय में 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0: सबक, रणनीति और पूर्वानुमान' विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।

ऑपरेशन सिंदूर की महत्ता ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद के घटनाक्रमों के दौरान पश्चिमी कमान की कमान संभाली थी। उन्होंने भारत की सबसे...