फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- एका के एक स्कूल के बंद मिलने पर हुई जांच के बाद में विभाग ने स्कूल में तैनात एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है तथा पूरे मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी को सौंपते हुए रिपोर्ट तलब की है। बीएसए आशीष कुमार पांडे ने एका के प्राथमिक स्कूल नगला तुला में कार्यरत शिक्षक राहुल गुप्ता को निलंबित कर दिया है। बीएसए के अनुसार 12 दिसंबर को स्कूल बंद मिला था। इसके बाद में विभाग द्वारा कराई गई जांच में सामने आया कि शिक्षक द्वारा विद्यालय में कार्यरत स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षण कार्य नहीं किया जा रहा है। बीएसए ने इस पूरे मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी विजय सिंह को सौंपते हुए 15 दिन में जांच आख्या सौंपने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने कहा है कि स्कूलों में शिक्षकों द्वारा लापरवाही पूर्ण रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.