फिरोजाबाद, मार्च 2 -- थाना एका में राधा देवी पत्नी राहुल निवासी महाराजपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह खेत से पशुओं का चारा लेकर आ रही थी। तभी सास रामा देवी ने उसका रास्ता रोक लिया। वह पड़ोसी के घर गई तो देवर अवधेश कुमार और सास रामादेवी ने आकर उसको घेर लिया। उसके साथ ईंट उठाकर मारी जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद पति राहुल भी मौके पर आया और उसने भी राधा देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों से पति बोला कि इसको पेड़ से बांधकर आज मार दो। राधा चार माह की गर्भवती है। आरोप है कि ससुराल वाले उसके गर्भ के बच्चे को भी मारना चाहते हैं। पुलिस आरोपी पति, सास और देवर की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...