फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- फरिहा-अवागढ़ रोड पर गुहाना खेरिया के पास गुरुवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब थाना एका पुलिस की जीप और काले रंग की पुलिस लिखी बुलेट आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन का पहिया टूटकर अलग जा गिरा, जबकि बुलेट सवार उछलकर ड्राइवर साइड के सामने शीशे से टकरा गया। हादसे में इंस्पेक्टर बाल बाल बच गए। घटना उस वक्त हुई जब थाना फरिहा क्षेत्र के चिढ़रई गांव में 9 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हालातों में मौत की जांच से लौट रही पुलिस टीम मौके से वापस आ रही थी। थाना प्रभारी संजुल पांडे ने बताया कि चालक धर्मेंद्र की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और पूरी टीम सुरक्षित रही। यह भी पढ़ें- मौत का 'लाइव' VIDEO: घुमावदार सड़क पर टायर फटा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.