फिरोजाबाद, मार्च 12 -- एका क्षेत्र के वन विभाग के जंगल में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आग पर काबू पाया गया। एका के झाल गोपालपुर क्षेत्र के ग्राम एवरनपुर में गुरुवार को अचानक दोपहर में वन विभाग के बबूल के पेड़ों के जंगल में आग लगी गई। धीरे-धीरे आग ने विशाल रूप धारण कर लिया। जंगल में आग की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों को डर सताने लगा कि आग कहीं जंगल को जलाकर आसपास के खेतों में खड़ी फसल तक ना पहुंच जाए। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा एका पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। फायर टेंडर द्वारा आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड टेंडर पर तैनात बलवीर ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग जंगल में लगी हुई थी।

हिंदी...