हाजीपुर, फरवरी 17 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के एकारा गांव के पास फाटक संख्या 48 एवं 49 के बीच में रविवार की दोपहर बाद ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी काजीपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक से कई भागों में बटे शव को बरामद किया। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से फोटो दिखाया पर किसी ने नहीं पहचाना। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए मर्चुरी हाउस में रखा है। खबर लिखे जाने तक सबके पहचान नहीं हुआ था। इस संबंध में काजीपुर प्रभारी थानाध्यक्ष अंकित आलोक ने बताया कि रविवा...