गढ़वा, अप्रैल 29 -- गढ़वा, हिटी। खाड़ी युद्ध के बीच जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में संचालित पंपों पर स्थिति सामान्य है। अधिसंख्य पंपों पर पेट्रोल-डीजल लोगों को मिल रहा है। कांडी प्रखंउ के चार पेट्रोल पम्प में रामलखन पेट्रोलियम पर पेट्रोल व डीजल दोनों है। वहीं रघुनाथ जी फ्यूल पर डीजल उपलब्ध है। वहां पेट्रोल की कमी है। उसी तरह रेशम लक्ष्मी पेट्रोलियम पर डीजल व पेट्रोल दोनों है। उधर भवनाथपुर में तीन पेट्रोल पंप हैं। उनमें डीजल और पेट्रोल दोनों उपलब्ध है। मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के चार पेट्रोल पंप आमर, चंद्रवंशी पेट्रोल पंप और मोरबे पंप पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। वहीं पांडेय पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- चतरा में डीजल की आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर प्रशासन की नजर डंडई प्रखंड क्षेत्र में तीन पेट्रोल पंप सं...