कोडरमा, जनवरी 14 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। एकादशी व मकर संक्रांति के शुभ संयोग पर बुधवार को विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दुमुहानी शिव मंदिर पूतो में आज कई श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर जीवन में सुख,समृद्धि की कामना की। लोगों ने मंदिर परिसर स्थित गौरी नदी में स्नान-ध्यान कर मंदिर में भगवान भोले पर जल अर्पण किया। वहीं मंदिर परिसर में प्रसाद आदि का भी वितरण किया गया। बता दें कि पुजारियों के अनुसार मकर राशि पर सूर्य रात्रि 9.19 मिनट में प्रवेश को लेकर आज तिल ग्रहण नहीं किया गया। गुरुवार की सुबह से हीं विभिन्न मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मकर संक्रांति का पर्व मनाया जायेगा। हालांकि नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से हीं दही-चुड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.