एकादशी मेला में सरसोता पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बदायूं, मार्च 1 -- सहसवान, संवाददाता। ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सरसोता पर चल रहे एकादशी मेले में शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने खूब खरीदारी की। दूसरे दिन भी कुंड में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना करने का सिलसिला जारी रहा। अभिभावकों के साथ मेले में आए बच्चों ने खिलौने आदि सामान खरीदा। साथ ही चाट, पकौड़ी और झूले आदि का आनंद लिया। शनिवार को मेले में लगने वाली दुकानों पर महिला, पुरुषों बच्चों की खासी भीड़ रही। लोगों ने खेल खिलौनों, सौंदर्य प्रसाधनों की जमकर खरीदारी की। ग्रामीण परिवेश की महिलाओं, युवक, युवतियों ने अपने हाथ पर टैटू, नाम आदि गोदवाए। मेला में खजला, जलेबी और बेर की भी बिक्री हुई। कई स्थानों पर लोगों ने प्याऊ लगाया और लोगों को पानी पिला कर पुण्य लाभ कमाया। बतादें कि ऐतिहासिक तीर्थस्थल सरसोता पर होली से पूर्व एकादशी का मेला लगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.