आगरा, अक्टूबर 6 -- पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी पर मंगलवार को तीर्थ नगरी सोरों में पंचकोसीय परिक्रमा आयोजित हुई। परिक्रमा में शामिल होने के लिए भोर से ही श्रद्धालु हरपदी गंगा तट पहुंचने लगे। हरपदी गंगा में स्नान आदि से निवृत्त होकर श्रद्धालुओं ने भगवान वराह की पूजा अर्चना की, श्रीगंगाजी की परिक्रमा की। इसके बाद पंचकोसीय परिक्रमा के पथ पर आगे बढ़े। परिक्रमा मार्ग में विश्राम स्थलों पर समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार प्रातः 7 बजे भगवान श्रीवराह मंदिर स्थित विश्राम घाट से पंचकोशीय परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- तीर्थ नगरी सोरों में इंदिरा एकादशी पर पंचकोसीय परिक्रमा आज वराह विश्राम घाट पर भगवान वराह क...