गाजीपुर, जनवरी 30 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी पर गुरुवार को नगर कस्बा सहित दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं पक्का बलुआ घाट स्थित गंगा नदी पर पहुंचीं और श्रद्धा के साथ गंगा स्नान किया। स्नान के बाद महिलाओं ने आसपास के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर व्रत कथा का पाठ किया और श्रीहरि की आराधना की। युवा ब्राह्मण पुजारी उद्धव कुमार पांडेय ने बताया कि एकादशी का व्रत अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और रुके हुए कार्य बनने लगते हैं। पुजारी पांडेय ने एकादशी की पौराणिक कथा का वर्णन करते हुए बताया कि यह कथा राजा इंद्र और गंधर्वों से जुड़ी है। कथा के अनुसार, इंद्र की सभा में कामभाव में लीन होने के कारण गंधर्व माल्यवान और पुष्पवती को ...