भागलपुर, मार्च 30 -- श्याम भक्त रविवार को एकादशी तिथि पर निशान लेकर अजगैवीनाथ धाम से पैदल रवाना हुए। निशान यात्रा ध्वजागली से निकाला गया। श्याम भक्त मनोज जादुका ने बताया कि हर माह एकादशी तिथि को ध्वजागली से श्याम निशान यात्रा निकाली जाती है। भक्त पैदल भागलपुर के पुरानी खाटू श्याम मंदिर जाते हैं। जगह-जगह लोगों द्वारा निशान में शामिल श्याम भक्त का स्वागत करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...