एकादशी पर गरीबनाथ मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने किये जलाभिषेक
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ मंदिर में सोमवार को एकादशी तिथि पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं जलाभिषेक के लिए आने लगे। दोपहर 12 बजे तक अनवरत यह सिलसिला चला। दो बजे बाबा का महाशृंगार कर आरती की गयी।मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि वैशाख माह की एकादशी का बहुत महत्व है, इसलिए इस दिन अधिक संख्या में लोग पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार को 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किये। दिन में 12 बरुओं का उपनयन संस्कार कराया गया। 300 अलग-अलग पूजा किए गए। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर 151 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.