भागलपुर, फरवरी 28 -- सुल्तानगंज। एकादशी तिथि पर पवित्र उत्तर वाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। वहीं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गंगाजल अपने साथ ले अजगैवीनाथ धाम से बाबाधाम रवाना हुए। बंगाल के युवक कांवरिया कांवर पर मां काली की प्रतिमा बिठाए आकर्षक कांवर लेकर बाबाधाम शुक्रवार को रवाना हुए। कई कांवरिया ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा पर बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...