रुडकी, मार्च 30 -- लक्सर। श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को कामदा एकादशी के अवसर पर मंदिर के पंडित कान्हा महाराज नें फूलों से बाबा का शृंगार किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कीर्तन कर खाटू जाऊंगी सखी, लौट के नहीं आऊंगी सखी और राधा नाम की लगवाई फूलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदां भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। एकादशी के अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के बाहर भंडारे का आयोजन किया।इस मौके पर रविंद्र सिंह, नरेश कश्यप, नीरज गोयल, अध्यक्ष अबरीश गर्ग, जसवीर सिंह, अभिनव शर्मा, बृजेश कौशिक, रश्मि गर्ग, पवन गर्ग, इशांक गर्ग, वासु शर्मा, अभिनव शर्मा, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...