मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमें एकात्म मानववाद का विचार दिया। यह विचारधारा पिछड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ सकती है। जब पिछड़े लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे तभी देश तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे देश का विकास होगा। वे जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा पूर्वी जिला की ओर से बुधवार को आयोजित गोष्ठी को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे। भाजपा पूर्वी जिला कार्यालय जूरन छपरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विवेक कुमार ने व संचालन पार्टी के पूर्वी जिला के उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक फेकू राम ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्म...