आरा, मार्च 16 -- आरा। शहर के जैन धर्मशाला में भाजपा, विधानसभा आरा के नगर मंडल दक्षिणी में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन किया गया। भाजपा के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री मुन्ना सिंह ने किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हैप्पी तिवारी ने की। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी, प्रशिक्षण प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लव पाण्डेय, अशोक शर्मा, मनीष प्रभात, सुशील मिश्रा और संतोष चंद्रवंशी की ओर से दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद आज भी भाजपा की विचारधारा का मूल आधार है। भाजपा का प्रत्येक ...