गाजीपुर, मार्च 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। सदर क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान वर्ष 2026 के तहत दो दिनी कार्यशाला हुई। यह आयोजित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुआ। इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित अन्य ने कार्यशाला में सहभागिता करते हुए जानकारी ली। प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर विस्तृत विचार रखते हुए कहा कि पार्टी का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण की भावना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि जनसंघ के दौर से लेकर आज तक पार्टी ने अनेक संघर्षों का सामना करते हुए देश की राजनीति में एक मजबूत स्थान बनाया है।उन्होंने कहा कि पार्टी के महान विचारकों जैसे दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत ने संगठन ...