बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- एकाढ़ा मध्य विद्यालय परिसर में गंदगी देख भड़के बीईओ एचएम को लगायी फटकार, साफ-सफाई कराने का निर्देश निरीक्षण में रूटीन के हिसाब से नहीं चल रही थीं कक्षाएं चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के एकाढ़ा मध्य विद्यालय का बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में गंदगी व कई अनियमितताएं देखकर वे भड़क गए और प्रधानाध्यापक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। बीईओ ने सबसे पहले शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति पंजी तथा एमडीएम की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान बच्चों की उपस्थिति काफी कम पाई गई और वर्ग कक्षों में गंदगी पसरी थी। रूटीन के हिसाब से कक्षाओं का संचालन न होने पर बीईओ ने कड़ी नाराजगी जताई। हालांकि, एचएम ने स्पष्टीकरण दिया कि कई शिक्षकों के प्रशिक्षण में जाने के कारण रूटीन से क्लास चलाने में परेशान...