एकागुड़ी में हनुमान जयंती का हुआ भव्य आयोजन
लोहरदगा, अप्रैल 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के एकागुड़ी हनुमान नगर में हनुमान जी की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ गुरूवार को मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। पूरे विधि- विधान के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई तथा विशेष आरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान हनुमान से सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में जय श्री राम और बजरंगबली की जय के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर मुकेश कुमार गुप्ता, समाजसेवी अखिलेश सिंह, श्याम सुंदर साहू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन समिति के सदस्यों ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.