बागपत, जनवरी 21 -- बागपत। खेकड़ा-अक्षरधाम हाइवे पर मंगलवार सुबह हुए हादसे की वजह घना कोहरा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कोहरे के कारण एकाएक दृश्यता शून्य हो गई। जिसके बाद सिर्फ दो मिनट में ही 20 वाहन आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयावह था कि हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, उनमें सवार लोगों में चीख-पुकार मची रही। दरअसल, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए थे, लेकिन आधे घंटे बाद ही एकाएक समूचा जिला घने कोहरे के आगौस में समा गया। दृश्यता शून्य हो गई। इसी के चलते खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शी नवीन और अशोक ने बताया कि वे अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से खेकड़ा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हसनपुर मसूरी के पास पहुंची, तो एकाएक घना कोहरा छा ग...