मेरठ, जनवरी 30 -- सदर बाजार स्थित जोधामल कैलाश चंद ज्वेलर्स के एकाउंटेंट ने मालिक को ही चूना लगा दिया। टैक्स के नाम पर उनके खाते से 25.18 लाख रुपये निकाले और अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर लिए। सर्राफ ने बैंक डिटेल चेक की तो धोखाधड़ी का पता चला। उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी वापसी का झांसा देता रहा। अब एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर आरोपी समेत सात लोगों को नामजद व बाकी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जोधामल कैलाश चंद ज्वेलर्स के प्रबंधक आकाश जैन ने बताया कि उनकी दुकान पर मवाना के मोहल्ला हीरालाल निवासी नितिन शर्मा एकाउंटेंट के रूप में काम कर रहा था। दुकान के समस्त कैश, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बैंक अकाउंट के पासवर्ड नितिन ही ऑपरेट करता था। फर्म के ईस्टन कचहरी रोड स्थित एचडीएफसी अकाउंट को उन्होंने चेक किया तो पता चला कि उससे 25,18...