नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। त्रिवेणी कला संगम में द सॉलिटरी रीपर कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी अंग्रेजी कवि विलियम वर्ड्सवर्थ की प्रसिद्ध कविता द सॉलिटरी रीपर से प्रेरित है। प्रदर्शनी में दीपा पटोवरी, राजेश शर्मा, संग्हापाल महास्के और सौगैजाम सुरजीत की पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। कलाकारों ने स्टूडियो में एकांत में काम करते हुए अपने अनुभवों और भावनाओं को कैनवास पर उतारा है। चित्रों में शांत रंग, गहरी सोच और अकेलेपन की भावनाएं साफ नजर आती हैं। प्रदर्शनी का क्यूरेशन जॉनी एमएल ने किया है। यह प्रदर्शनी दर्शकों को ठहरकर सोचने और कला के माध्यम से अपने भीतर झांकने का अवसर देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...