कटिहार, जनवरी 29 -- बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के एकसल्ला पंचायत के धूम टोला में बुधवार को आवास सहायक को ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि ने बंधक बनाया। जिसका नेतृत्व जनप्रतिनिधि बिमल रविदास ,जमील अख्तर ,पूर्व मुखिया हरेराम सिंह कर रहे थे। बता दे की प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे के कार्य चल रहे हैं। जिसमें आवाज सहायक एवं उनके सहयोगी द्वारा लोगों से आवास के नाम पर रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। आवास सहायक को बंधक बनाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में जंगल की आज की तरह फैल गई। हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होने लगे। इस संबंध में जनप्रतिनिधि बिमल रविदास ,जमील अख्तर ,पूर्व मुखिया हरेराम सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों को मुफ्त में मिलना है। लेकिन आवास सहायक उमर फारूक एवं उनके सहयोगी द्वारा पं...