आरा, अप्रैल 11 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के एकवारी गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपित की पहचान उक्त गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र ओम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूर्व में हुई मारपीट के एक मामले में ओम प्रकाश सिंह को नामजद किया गया था। न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। यह जानकारी सहार के अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...