आरा, मार्च 28 -- सहार, संवाद सूत्र। नेहरू क्लब एकवारी के तत्वावधान में एकवारी गांव स्थित हाईस्कूल के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज रविवार को खेला जाएगा। फाइनल मैच में संदेश और फुलाड़ी की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच का आयोजन दोपहर दो बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर सहार-पूर्वी की जिला पार्षद मीना कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। आयोजन समिति के अनुसार फाइनल मैच को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और हजारों की संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.