आरा, जून 9 -- -सहार थाने में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार एकवारी गांव में वर्चस्व को लेकर सुनील कुमार सिंह और प्रसुन कुमार सिंह के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति का सिर फट गया। घायलों में एक पक्ष से सुनील कुमार सिंह तथा दूसरे पक्ष से प्रसुन कुमार सिंह शामिल हैं। यह भी पढ़ें- एकवारी में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो घायल घटना का विवरण प्रसुन कुमार सिंह ने मारपीट कर घायल करने और फायरिंग करने के आरोप म...