आरा, मार्च 31 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के एकवारी गांव में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को पूर्व में ही शराब के भंडारण की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की गयी। एकवारी में एक गोशाला के पास तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 8 लीटर 880 एमएल अंग्रेजी रॉयल स्टैग व्हिस्की और अन्य अंग्रेजी शराब जब्त की। इस संबंध में पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी की पहचान कर ली है और उसे नामजद कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...