शामली, मई 4 -- शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा क्षेत्र के गांव पेलखा स्थित एकल स्कूल में कॉपी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 70 बच्चों को कॉपियां वितरित की गईं।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने से उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सदस्य अनिल बंसल, योगाचार्य अरुण जैन, सत्र संयोजक अनुज जैन, अध्यक्ष अनुराग जैन, सचिव मनीष भटनागर तथा अनुज जैन के सुपुत्र अक्षत जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षकगण एवं एकल स्कूल से जुड़े सभी पदाधिकारी और संस्थापक सदस्य भी कार्यक्रम में...