लातेहार, दिसम्बर 25 -- लातेहार में श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन लातेहार,प्रतिनिधि। एकल अभियान संस्कार शिक्षा के तत्वावधान में एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन लातेहार संच के हनुमान मंदिर, कुंदरी में हुआ। यह प्रतियोगिता एकल अभियान के संस्कारित गांव का निर्माण उद्देश्य को लेकर आयोजित की गई। इसमें गांवों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में संभाग दक्षिण झारखंड, भाग लोहरदगा, अंचल लातेहार तथा संच मुरूप व उपसंच लातेहार से जुड़ी सत्संग मंडलियों ने भाग लिया। मौके पर लातेहार अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि सत्संग मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षित गांव के साथ -साथ संस्कारित गांव का निर्माण करना है। मौके पर अंचल संरक्षक रमेश प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष अभिनन्दन प्रसाद, सचिव राजेंद्र ...