रुद्रपुर, जुलाई 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एकल अभियान के अंतर्गत संचालित एकल श्रीहरि मंदिर रथ योजना के दो दिवसीय केंद्रीय नैपुण्य वर्ग का शुभारंभ शनिवार को डिबडिबा स्थित रेणुका पब्लिक स्कूल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय भूषण गर्ग, वर्ग संयोजक भारत भूषण चुघ, केंद्रीय सह अभियान प्रमुख दीप कुमार, विभाग प्रचारक नरेंद्र और रथ योजना प्रभारी डॉ. सारोत्ताम शर्मा ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभाग-5 के रथ योजना प्रभारी झम्मन लाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता दीप कुमार ने कहा कि एकल श्रीहरि मंदिर रथ योजना का उद्देश्य दूरस्थ वनवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक शिक्षा और संस्कारों का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि मिनी ट्रकों को चलता-फिरता मंदिर बनाकर उन गांवों तक पहुं...