गोड्डा, अप्रैल 28 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिले के विवेकानंद क्लासेस परिसर में एकल विद्यालय के आचार्यों के लिए मासिक अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संच अध्यक्ष दिनेश दास ने की। इस दौरान गोड्डा संच के अंतर्गत कार्यरत 30 आचार्यों के बीच विभिन्न शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया। वितरित सामग्री में ब्लैकबोर्ड, चौक, मार्कर, कलम, कॉपी, आचार्य डायरी, आचार्य मार्गदर्शिका पुस्तक, शिक्षण चार्ट के साथ-साथ भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना और आचार्यों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना बताया गया। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए विवेकानंद जी ने बताया कि गोड्डा जिले के कुल 9 प्रखंडों में लगभग 270 एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं। यह भी पढ़...