वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भारत लोक शिक्षा परिषद एकल विद्यालय की तीन दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को शुरू हुई। लक्सा स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र ने कहा कि शास्त्रों का मत है कि सभी को धन अवश्य कमाना चाहिए, उसका दसवां हिस्सा समाजसेवा में लगाना चाहिए। एकल विद्यालय समाज को शिक्षित कर रहे हैं। ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहे हैं। मुख्य वक्ता संस्था के प्रमुख डॉ. लल्लन शर्मा ने कहा कि एकल विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य से कार्य किया जाता है। आज देश में एक लाख से अधिक गांवों में चार से 14 वर्ष के बच्चों को प्रतिदिन 2 घंटे शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वाभिमान, नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण रक्षा, रा...