मेरठ, फरवरी 18 -- खरखौदा। कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या नीलम सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को एकल एवं सामूहिक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कल्चरल क्लब प्रभारी डॉ. सुमन सिंह ने किया। एकल नृत्य में नैना ने प्रथम, दिव्या व लकी सैनी ने द्वितीय एवं नमस्वी, पलक व आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य में इफा व साक्षी प्रथम रही। देशभक्ति नृत्य में कनिष्का शर्मा ने प्रथम, लकी सैनी ने द्वितीय तथा इफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में साक्षी ने प्रथम, पलक ने द्वितीय, आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. सीमा गौतम, डॉ. रचना बालियान, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ. अंजलि शर्मा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...