धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, विशेष संवाददाता एकल अभियान की ओर से मदनलाल अग्रवाल की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में धनबाद में एकल दौड़ एवं एकल सुरताल कार्यक्रम का आयोजन एक फरवरी को होगा। यह जानकारी शुक्रवार को एकल की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेस में दी गई। बताया गया कि ग्रामीण बच्चों के प्रोत्साहन के लिए एक फरवरी को सुबह 6:30 बजे से दौड़ का आयोजन धनबाद क्लब के प्रांगण से किया जाएगा। उद्घाटन विधायक राज सिन्हा, ईसीएल के जीएम फाइनेंस श्याम सुंदर गुप्ता एवं आईआईटी आईएसएम के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार करेंगे। धनबाद क्लब से राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर तक दौड़ होगी। इसमें 12 से 18 वर्ष तक के बच्चों एवं 18 से ऊपर के बच्चों का होगा। समापन कार्यक्रम में सिंफर के निदेशक एके मिश्रा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एमपीएल चीएफ ओ एंड एम दिनेश गंगवाल होंगे।...