मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मुकदमों से संबंधित दस्तावेजों की प्रतिलिपि अब एकल खिड़की से मिलेगी। इस एकल खिड़की का बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने उद्घाटन किया। इसके बाद प्रतिलिपि के लिए उन्होंने एकल खिड़की से पहला चिरकुट भी दाखिल किया।अधिवक्ता या अन्य कोई भी अबइसी एकल खिड़की पर संबंधित दस्तावेजों की प्रतिलिपि के लिए चिरकुट (अर्जी) दाखिल करेंगे। इसी खिड़की से उन्हें प्रतिलिपि भी मिलेगी। इससे प्रतिलिपि प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी। इससे पहले ई-फाइलिंग के निकट वाले काउंटर पर चिरकुट दाखिल किया जाता था। मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजाराम संतोष कुमार, सीजेएम एसके मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद,जिला बार एसोसिएशन के महासचिव सचिदानंद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ.स...