भागलपुर, मई 19 -- अकबरनगर, संवाददाता। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी ने नगर पंचायत क्षेत्र के लिए एकल एवं स्थायी पिनकोड निर्धारित किए जाने तथा विभिन्न शासकीय पोर्टलों एवं डाक वितरण व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाने को लेकर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल बिहार परिमंडल, पटना को पत्र लिखा है। पत्र लिखकर बताया है कि पूर्व से अकबरनगर क्षेत्र के लिए पिनकोड संख्या 813223 का उपयोग प्रचलित रहा है। परंतु वर्तमान समय में अकबरनगर डाकघर को नाथनगर क्षेत्र के पिनकोड संख्या- 812006 के साथ संबद्ध किए जाने के कारण व्यापक भ्रम एवं प्रशासनिक असंगति उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिटीजन फीडबैक अभियान शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...